news-details

बारिश में कच्ची सड़क बही, ग्रामीण परेशान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भेटुआ ब्लॉक की गैरिकपुर ग्राम सभा में लगातार बारिश से कच्ची सड़क बह गई। पूर्व प्रधान बाबूलाल कोरी के घर से धीरज कोरी के घर तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित है। इसी मार्ग से ग्रामीणों के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं और किसान आते-जाते हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण राम अवतार समेत अन्य लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।