
सुलतानपुर। अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्रा एवं महासचिव सूर्यनाथ यादव ने कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ता हितों और न्यायिक व्यवस्था के सुचारु संचालन को लेकर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना न्यायिक प्रक्रिया का संचालन संभव नहीं है। उन्होंने अधिवक्ताओं से भी प्रशासन को सहयोग देने की अपेक्षा जताई, जिस पर पदाधिकारियों ने पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने भी सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष करुणा शंकर पांडेय, उपाध्यक्ष शालिनी तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभान तिवारी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।