news-details

बिजली विभाग की कार्रवाई, प्लाटिंग करने वाले पर गिरी गाज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव 
 पुरवा क्षेत्र में बिजली विभाग ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विद्युत अधिशाषी अभियंता विमल कुमार, पुरवा के निर्देश पर चेकिंग टीम ने यह कार्रवाई की।पुरवा की ‘शिव विहार कॉलोनी’ में बिना अनुमति के 25 सरकारी बिजली के पोल गाड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि MVVNL मार्किंग वाले खंभों का उपयोग प्लॉटिंग को बढ़ावा देने के लिए अवैध तरीके से किया जा रहा था। इस मामले में प्लॉटिंग करने वाले आरोपी गौरव यादव के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। विद्युत अधिशाषी अभियंता विमल कुमार, पुरवा ने बताया कि कॉलोनी में किसी भी खरीदार को बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
यह कार्रवाई पुरवा कोतवाली क्षेत्र के डेला मोड़ के पास चल रही प्लाटिंग से जुड़ी है।