news-details

बिजली कटौती को लेकर भाकियू ने दिया ज्ञापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बाजार शुकुल और जगदीशपुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बिजली कटौती पर रोक लगाने, निर्धारित रोस्टर का पालन कराने और क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामकुमार भारती, गंगा प्रसाद मौर्य, शेषनाथ तिवारी, शुभम कसौंधन और रामरूप पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।