
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। विकासखंड खड्डा के ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की पढ़ाई, पेयजल और मध्याह्न भोजन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान बीईओ कक्षा छह में पहुंचे और विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित सवाल किए। उन्होंने करीब एक घंटे तक बच्चों को पढ़ाया और सवाल-जवाब के माध्यम से उनकी शैक्षणिक समझ एवं तैयारी को परखा। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए।खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था संतोषजनक मिली। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय में पेयजल व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की भी जांच की गई, जो संतोषजनक पाया गया।बीईओ ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनार्दन प्रसाद, शिक्षक मोहित शर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।