news-details

बाग में मिला किशोरी का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के माधवपुर चककत्ता गांव में गुरुवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी सुधा गौतम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाग में मिला। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार किशोरी सुबह घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव को नीचे उतार चुके थे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वहीं, घर में शौचालय होने के बावजूद किशोरी के शौच के लिए बाहर जाने के दावे की भी जांच की जा रही है। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।