news-details

बीएसए ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और शिक्षण व्यवस्था सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान चलाया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने विकासखंड सिंहपुर के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के साथ भोजन कर उसकी गुणवत्ता परखी।जनपद में चार खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक की टीम ने भी विद्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन वितरण में लापरवाही न बरती जाए। साथ ही शिक्षकों को शिक्षण कार्य प्रभावी बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। विभाग का उद्देश्य नियमित निगरानी के माध्यम से विद्यालयों में भोजन और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।