news-details

बाबा साहब के विचारों और बौद्ध धम्म के उत्थान में मायावती का अहम योगदान: जितेंद्र मिश्र

You can share this post!

डॉ. आंबेडकर के धम्म परिवर्तन दिवस पर घर-घर जलाए गए दीप

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के ‌वरिष्ठ नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र बुधवार को धम्मदीक्षा पर्व के कई आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने बौद्ध धम्म के अनुयायियों को मंगलकामनाएं दीं और कहा कि बहन मायावती जी ने भगवान बुद्ध, बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों को धरातल पर उतारने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। सामाजिक न्याय, बहुजन समाज के सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने 14अक्टूबर 1956को बौद्ध धम्म ग्रहण करके दुनिया को भगवान बुद्ध के मध्यम् मार्ग पर चलते हुए मानवता और शांति के संदेश दिए। महापुरुषों के विचारों को धरातल पर उतारकर सामाजिक भाईचारा बढ़ाएं ,यही समय की जरूरत है।मंडेरिका में अम्बेडकर कल्याण समिति की ओर से आयोजित धम्म दीक्षा समारोह में भिक्षु संघ ने धम्मोपदेश दिए। बौद्ध धम्म की शिक्षाएं आज के परिवेश में भारत और दुनिया के लिए सबसे अधिक प्रासंगिक हैं। युद्ध से कभी भी किसी समस्या का हल नहीं हुआ, दुनिया को बुद्ध की जरूरत है।धम्मदीक्षा पर्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सपनों को साकार करने का संदेश देता है।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिवहर्ष,कलहूराम बौद्ध ,सुखलाल बौद्ध आदि ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। अम्बेडकर कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम,भीम राव बौद्ध, संतोष दुबे, मोहित शर्मा,मिश्री लाल,, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
 



घर घर गांव -गांव मनाया गया प्रकाश पर्व
धम्मदीक्षा पर्व पर बौद्ध धम्म के अनुयायियों ने घर घर दीप जलाए। बुद्ध विहारों और अम्बेडकर पार्कों में भव्य रोशनी की गई। नेवढ़िया में अम्बेडकर पार्क में ग्राम प्रधान ललई राम के संयोजन में समारोह आयोजित किया गया। टीकरमाफी में बसपा के सेक्टर अध्यक्ष अशोक भारती के संयोजन में विचार-गोष्ठी और दीपोत्सव का आयोजन किया गया।गंगौली में डा नन्हे लाल और मंजीत कुमार के संयोजन में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। ललित कुमार, अमृत लाल, रामदेव लहरी,अलगू राम आदि मौजूद रहे।