news-details

बीबीजी राम जी योजना में घटे मजदूर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बीबीजी राम जी योजना के तहत जिले में काम और मजदूरों की संख्या बढ़ने के बजाय घट रही है। पिछले सप्ताह की तुलना में तीन हजार से अधिक मजदूर कम हो गए हैं। मंगलवार को जिले की 682 ग्राम पंचायतों में से 346 में काम नहीं हुआ, जबकि 336 पंचायतों में 10,329 मजदूर कार्यरत रहे। बहादुरपुर, भेंटुआ और बाजारशुकुल विकासखंड की अधिकांश पंचायतों में काम ठप है। अमेठी विकासखंड की 50 में से 34 पंचायतों में काम चल रहा है, जहां मजदूरों की औसत संख्या 21 है।

ट्रेजरी में अटकी मजदूरी, हजारों मजदूर परेशान
योजना के तहत काम कर चुके हजारों मजदूरों की मजदूरी का भुगतान जुलाई से प्रभावित है। विकास भवन से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 10.86 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। भुगतान में देरी से मजदूरों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो रही है।