news-details

अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह बस, ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कुमारगंज थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 77 के पास हुआ। सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान अयोध्या पटेल (60) निवासी चंपारण बिहार, रामचंदर (45) निवासी सुल्तानपुर और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है।वहीं हादसे में घायल राम प्रकाश तिवारी (58) निवासी मोतिहारी बिहार और मीरा देवी (48) की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।पुलिस के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां लगे हाईवे के सीसीटीवी कैमरे बंद थे। अधिकारियों का कहना है कि यदि कैमरे चालू होते तो दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।