news-details

अयोध्या में बढ़ी उमस और गर्मी से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में लगातार बदलते मौसम और बढ़ती उमसभरी गर्मी का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। जिले के अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और सोमवार को ओपीडी 500 के पार पहुंच गई। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त, एनीमिया और सांस संबंधी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों में डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के मामले तेजी से बढ़े हैं। चिकित्सकों ने लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी और ओआरएस लेने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।