news-details

अयोध्या की आरोही राव ने नेशनल शूटिंग के लिए किया क्वालीफाई

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। देहरादून में 11 से 29 जुलाई तक आयोजित प्री-नेशनल इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या की युवा शूटर आरोही राव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर जिले का गौरव बढ़ाया है।आरोही ने पढ़ाई के साथ नियमित अभ्यास जारी रखते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वह प्रतिदिन करीब पांच घंटे प्रशिक्षण लेकर अपनी निशानेबाजी को निखार रही हैं। अयोध्या शूटिंग रेंज में लगातार अभ्यास के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता में आवश्यक अंक प्राप्त कर नेशनल में स्थान सुनिश्चित किया।आरोही की इस सफलता से अयोध्या के खेल प्रेमियों और शूटिंग रेंज से जुड़े खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय मंडलायुक्त राजेश कुमार और अपने कोच शनि कुमार वर्मा को दिया।