news-details

अवैध पार्किंग से जाम, राहगीर परेशान

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur Dehat

डेरापुर क्षेत्र में गलुवापुर तिराहे पर सड़क किनारे हो रही अवैध पार्किंग से रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। दुकानों के बाहर खड़े वाहनों और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

सुबह और शाम के समय स्थिति और खराब हो जाती है। यह मार्ग रूरा और डेरापुर को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है, जहां से तहसील, न्यायालय और अन्य कार्यालयों के लिए लोग गुजरते हैं। जाम के चलते लोगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है और विवाद व हादसे की आशंका बनी रहती है।

यातायात विभाग का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाएगी।