news-details

अनियंत्रित डंपर की टक्कर से युवक की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भरथीपुर गांव के पास अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बाइक सवार विक्की तिवारी (25) की मौत हो गई, जबकि उसका बुआ का बेटा विनय पाठक (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों चतुर्भुजपुर से जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। विनय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बेटे की मौत से मां रन्ना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी के अनुसार, परिजनों ने लिखित सहमति देकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।