
अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रुमाना सिद्दीकी बनीं मुख्य अतिथि
रश्मि सिंह-विनय कुमार सिंह ने किया भव्य आयोजन, वरिष्ठ नागरिक सम्मानित
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अमेठी पब्लिक स्कूल में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। गीत संगीत के बीच बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सुखी , स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रमुख और वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि सिंह और उनके पति सेवानिवृत्त आई ई एस विनय कुमार सिंह ने किया। रश्मि सिंह ने अपनी बहन के साथ पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रुमाना सिद्दीकी और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट देव प्रकाश पाण्डेय ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को मोदी के भक्त की संज्ञा दी। अमेठी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्र-छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए मंगलम् म्यूजिक ग्रुप ने शिवभक्ति के गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत किए।सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद स्नेह भोज का भी आयोजन हुआ।आयोजन में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।एडवोकेट गिरिजा शंकर शुक्ल ने भव्य आयोजन के लिए रश्मि सिंह और विनय कुमार सिंह को बधाई दी। उन्होंने राम जन्म भूमि आंदोलन से आज तक भारत की स्थिति और राष्ट्र सेवा को समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25वर्ष के जीवन काल की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु राष्ट्र बन गया है। विदेश नीति और सामरिक शक्ति के मामले में दुनिया के देश भारत का लोहा मान रहे हैं।राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पूर्व प्रचारक और भाजपा के वरिष्ठ नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह , अमित शुक्ल,देव प्रकाश पाण्डेय, आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के जन्म दिन समारोह में रश्मि सिंह और विनय कुमार सिंह ने समाज के वरिष्ठ नागरिकों और वरिष्ठ भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। दिनेश प्रताप सिंह अध्यक्ष बार एसोसिएशन अमेठी,वरिष्ठ समाजसेवी ओंकार नाथ शुक्ल सदाशिव पांडेय वरिष्ठ भाजपा नेता, कुंवर सिंह, अरविंद सिंह कल्लू, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, गिरिजा शंकर शुक्ल, अश्विनी कुमार सिंह, नरेन्द्र दूबे,राम शंकर जायसवाल, महेंद्र सिंह,विभव तिवारी,रवि प्रताप सिंह दिनेश सिंह, राकेश पाण्डेय, आदित्य शर्मा,जय प्रकाश यादव,अवध बिहारी, संजय मिश्रा , विकास सिंह, भाजपा बहराइच की महामंत्री ज्योति सिंह , विनोद सिंह, सुनील तिवारी,ओम प्रकाश दुबे,धीरज, डब्बू सिंह भादर, नितिन तिवारी

मोदी जी ने वक्त का सांचा बदलकर भारत को विश्व गुरु बनाया:रुमाना सिद्दीकी
अल्पसंख्यक आयोग की तीसरी बार सदस्य बनाई गई रुमाना सिद्दीकी ने अपने तीसरे कार्यकाल के प्रथम सार्वजनिक कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए रश्मि सिंह को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुणगान किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले पीएम हैं जिन्होंने गांव देहात की महिलाओं की समस्यायों को समझा है। महिलाओं को शौचालय और उज्जवला गैस कनेक्शन योजना का लाभ देकर प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं की जिंदगी को आसान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने राष्ट्र सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संदेश दिया है।सेवा और संकल्प अभियान इस संकल्प का एक प्रमुख हिस्सा है।रुमाना सिद्दीकी ने इशारे से आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया।
देश के लोक प्रिय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी को हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और निरंतर राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करे। उन्होंने 2014में देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 2024में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके प्रधानमंत्री काल में देश में एक देश एक विधान लागू हुआ, कश्मीर से धारा -370समाप्त हुई और अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर का निर्माण हुआ।सनातन संस्कृति को मजबूत करने का उन्होंने जो महान कार्य किया है,भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा।
रश्मि सिंह ,पूर्व प्रमुख ,प्रबंधक -अमेठी पब्लिक स्कूल