
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शुक्रवार को अमेठी पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम रात नौ बजे तक चला। म्यूजिकल ग्रुप ने भजनों के साथ लोकगीत, सोहर और मंगल गीत प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान गायिका आरती के एक गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का उल्लेख करने के साथ रश्मि सिंह की प्रशंसा की गई और उन्हें विधायक बनाने की अपील की गई। इस दौरान कार्यक्रम में राजनीतिक संदेश भी दिए गए।समारोह में महिलाओं की संख्या अधिक रही। अमेठी पब्लिक स्कूल के स्टाफ ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।