
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को अमेठी बाईपास के पास एग्री जंक्शन कृषि केंद्र का उद्घाटन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक पलटूराम द्वारा शुरू किए गए इस प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में बसपा नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।कृषि केंद्र के संचालक उपेंद्र ने बताया कि यहां सरसों, मटर, चना सहित विभिन्न प्रकार की सब्जियों के बीज उपलब्ध हैं। यह कृषि केंद्र कृषि विभाग की ओर से वित्त पोषित है। इससे क्षेत्र के किसानों को बीज खरीदने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।बसपा नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र ने नया प्रतिष्ठान शुरू करने पर पलटूराम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बौद्ध धम्म की परंपरा के अनुसार पूजा-वंदना तथा त्रिशरण पंचशील का आयोजन किया गया। इसमें बौद्धाचार्य की भूमिका एडवोकेट चंदन भीम ने निभाई।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार पांडेय, बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती, श्यामलाल, भास्कर कीर्ति, संतोष दुबे, मोहित शर्मा, ग्राम प्रधान राम मिलन, सुंदर लाल, अखिलेश पांडेय, कामरेड वासुदेव मौर्य, इंद्रपाल गौतम, संजय कुमार यादव, अनिल कुमार, नीरज कुमार, राम बहोर यादव, प्रोफेसर रुदल यादव और समरजीत वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।