
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
नगर के वार्ड नंबर एक में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया। भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगोली सजाकर दीये जलाए और तालियां बजाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।महिलाओं ने हाथों में बैनर लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना के तहत मिले लाभ के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। बैनरों पर ‘धन्यवाद मोदी जी’ जैसे संदेश लिखे गए थे। रंगोली और दीपों से कार्यक्रम स्थल आकर्षक नजर आया। महिलाओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की, जबकि बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।भाजपा नेता महेश सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीबों, किसानों और महिलाओं को लाभ मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। लक्ष्मी सोनी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।