news-details

अलंकार अग्निहोत्री का जालौन चौराहे पर जोरदार स्वागत

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Auraiya

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री का जालौन चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश शुक्ला और राजमणि तिवारी (लल्ला तिवारी) ने संयुक्त रूप से की। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा समाज के सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की अपील की।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की आवाज को बुलंद करना है। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में आचार्य मुखिया पंडित जी, एडवोकेट अंजुल चौबे, विमल पांडेय, पंकज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।