news-details

अखिलेश यादव का बड़ा धोखा वोट के लिए पीडीए रटने वाली सपा, राज्य सभा में उद्योगपति भेज रही

You can share this post!

 

 

9अक्टूबर की तैयारी को लेकर बसपा की बैठकों का क्रम जारी

 

 

 अमेठी।नौ अक्टूबर को बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को तिलोई विधानसभा के खरगपुर और जगदीशपुर विधानसभा के बड़ागांव में तैयारी बैठक की। बैठक में सभी पोलिंग बूथों से कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने की कार्ययोजना तैयार की गई। जगदीशपुर में मंडल प्रभारी शिवराम और तिलोई में जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने बैठक को प्रमुख रूप से सम्बोधित किया मंडल प्रभारी दिनेश गौतम ने सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बनाकर मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को हुक्मरान समाज बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है।जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने सभी सेक्टर अध्यक्षों को अपने खर्चे से मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी के के आर्य और अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम ने की। सेवानिवृत्त शिक्षक देवनारायण गुरु जी के घर पर हुई बैठक में विधानसभा प्रभारी के के आर्य , रत्नेश गौतम,ओम प्रकाश पासी आदि मौजूद रहे। शिवरतनगंज सेक्टर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

 

सपा का पीडीए धोखा,2027में बनेगी बसपा की सरकार -शिवराम गौतम 

बड़ागांव में बैठक में बसपा के मंडल प्रभारी शिवराम गौतम ने बसपा की नीतियों और उपलब्धियों का गुणगान किया और भाजपा,सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया, कहा कि तीनों पार्टियां आरक्षण विरोधी, संविधान विरोधी और जातिवादी हैं। सपा का पीडीए परिवार डेवलपमेंट एलांइस के अलावा कुछ नहीं, सपा वोट के लिए पीडीए ,की बात करती है और राज्य सभा में मोटी रकम लेकर उद्योग पतियों को भेजती है। अखिलेश यादव ने किसी दलित, मुस्लिम और अल्पसंख्यक को राज्य सभा का टिकट क्यों नहीं दिया। विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र सरोज, पूर्व प्रत्याशी राम देव पासी, विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रजापति, अवधेश कुमार गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीराम गौतम आदि मौजूद रहे।