news-details

अजगर ने गाय के बछड़े को निगला

You can share this post!


सुल्तानपुर। विशालकाय अजगर ने गाय के बछड़े को निगला,गांव में  हड़कंप मच गया।सोहगौली सधारीपुर में अजगर को देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़,वन विभाग की टीम सक्रिय है।कुड़वार थाना क्षेत्र के सोहगौली सधारीपुर गांव के पास विशालकाय अजगर द्वारा गाय के बछड़े को निगलने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई।विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में कौतूहल के साथ दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए सक्रिय है।