
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी ।भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती देर रात अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन चालक फरार हो गया।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बाराबंकी जिले के रहने वाले थे। गुरुवार की रात करीब 9 बजे लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर चौकी काढूनाला के आगे बाइक (UP72 BF 8584) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। मृतकों की उम्र करीब 25-26 साल थी।मृतकों की पहचान रोहित उर्फ खूनखून (25) पुत्र रामलाल पासी, निवासी जमुआ, थाना घुंघटेर, बाराबंकी और बृजेश उर्फ ग्लोस (22) पुत्र भोदू पासी, निवासी अटहरा, थाना घुंघटेर, बाराबंकी के रूप में हुई है।थाना प्रभारी अजयेंद्र पटेल ने बताया कि पुलिस हादसे वाली गाड़ी की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।