
अमेठी । कमरौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बेचू (60) की मौत हो गई। हादसा मंगरौरा मोड़ के पास हुआ। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मलावा गांव के निवासी बेचू साइकिल से घर जा रहे थे।लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगरौरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। बेचू सड़क पर गिरकर घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह सड़क दुघर्टना मंगरौरा मोड़ के पास हुआ। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन की तलाश शुरू की।थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।