news-details

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

You can share this post!

 

PARDARRSHI VIKASH NEWS उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना काली मिट्टी आईटीआई के सामने की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार अहमदाबाद माथर निवासी 45 वर्षीय बृजेश मोहन पुत्र बेचेलाल अपनी दुकान बंद कर कॉलोनी से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।