news-details

आयुष अस्पताल में डॉक्टर-कर्मचारी नदारद

You can share this post!

नोडल प्रभारी बोले- आने का कोई निश्चित समय नहीं

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मंगलवार सुबह बेनीपुर स्थित 50 बेड वाले आयुष अस्पताल में ओपीडी के निर्धारित समय पर कई डॉक्टर और कर्मचारी नदारद मिले। अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान केवल डॉक्टर शिवेंद्र तिवारी और डॉक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह अपने-अपने कक्ष में मौजूद मिले।आयुर्वेद विभाग की डॉक्टर शिवेंद्र मलिक और डॉक्टर हेमलता करीब 9 बजे अस्पताल पहुंचीं। योग शिक्षक और पंचकर्म विभाग के कुछ कर्मचारी भी बाद में ड्यूटी पर पहुंचे। पैथोलॉजी विभाग में केवल एक असिस्टेंट मौजूद मिली, जबकि अकाउंटेंट भी अनुपस्थित रहे।डॉक्टरों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति को लेकर नोडल प्रभारी डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी तिवारी से सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी डॉक्टर और कर्मचारियों के आने का कोई निश्चित समय नहीं है। कोई डॉक्टर 8:30 बजे आता है तो कोई 9 बजे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कई बार समय पर आने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग समय का पालन नहीं करते।दवाओं की उपलब्धता के बारे में नोडल प्रभारी ने बताया कि आयुर्वेद की कुछ दवाएं समाप्त हो चुकी हैं। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी जा चुकी है। अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है और उपलब्ध दवाओं के आधार पर ही मरीजों को दवा दी जा रही है।