
पारदर्शी विकास न्यूज़, संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क पर आए आवारा सांड से बाइक टकराने के कारण 25 वर्षीय सचिन सरोज की मौत हो गई। बताया गया कि सचिन बाइक से उदयपुर जा रहे थे। बैसन का पुरवा के पास अचानक सड़क पर सांड आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।