news-details

आशीष विश्वकर्मा के परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट मियागंज पहुंचा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए आशीष विश्वकर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व आशीष विश्वकर्मा का शव संदिग्ध अवस्था में एक नहर में मिला था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। समाजवादी पार्टी नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई।जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री सुधीर कुमार रावत, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी और विधानसभा अध्यक्ष मकसूद अली सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर गौतम, सैय्यद इरफान, साधु यादव, जितेंद्र कुशवाहा, अनिल फौजी, राधेलाल निषाद, सुजाउर रहमान, विवेक यादव, बलेंद्र भदौरिया, फैज, नियाज अहमद, अतर सिंह यादव, पंकज लोधी, संजीव त्रिवेदी, गुलिस्तान खान और दिलशाद बेग सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।