
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर को अमेठी में ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने बताया कि शाम 7 बजे जिले के लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित करेंगे। प्रमुख विकास कार्यों, अवस्थापना परियोजनाओं, सरकारी भवनों और आवासों को भी दीपों से रोशन किया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, लाभार्थी परिवारों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की। नागरिकों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से दीप प्रज्वलन की फोटो व वीडियो #आशीर्वादकादीया के साथ साझा करने का भी आग्रह किया गया है। कार्यक्रम के जरिए ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प में जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।