news-details

आरआरएसजीएस में रावण दहन के साथ मना दशहरा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) में शुक्रवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का रूप धारण कर रामलीला के दृश्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने ‘पॉप-पॉप रावण’ गतिविधि में भी हिस्सा लिया। विद्यालय में रावण के पुतले का दहन किया गया। प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने विद्यार्थियों को नवरात्रि, विजयादशमी और भरत मिलाप की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। कार्यक्रम में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।