news-details

आरोग्य मंथन हॉस्पिटल का शुभारंभ, समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। मंगला विहार-द्वितीय, कानपुर में आरोग्य मंथन हॉस्पिटल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, तथा डॉ. रामअवतार, हमीरपुर के पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और जनहित में चिकित्सा सुविधाओं के महत्व पर जोर दिया गया।इस अवसर पर कैलाश नाथ निषाद, सीबी मास्टर साहब, चंदन निषाद, रवि निषाद सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अस्पताल के शुभारंभ को क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।