news-details

आईजीआरएस निस्तारण में अमेठी टॉप-10 में शामिल

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में अमेठी ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश शासन की जुलाई 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अमेठी प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल रहा, जबकि मंडल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने बताया कि जुलाई माह में आईजीआरएस पोर्टल पर कुल 7722 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी गई। यह उपलब्धि जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन और अधिकारियों की नियमित निगरानी का परिणाम है। जिलाधिकारी स्वयं आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा करते हैं और लंबित मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश देते हैं। अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह भी विभागवार प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देती हैं।