
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कानपुर साउथ मैदान पर खिलाड़ियों की फील्डिंग, कैचिंग, स्ट्रेचिंग और फिटनेस का बारीकी से आकलन किया गया। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की क्षमताओं को परखते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी सुझाव दिए।शिविर में पिछले दिन खेले गए मैच के दौरान खिलाड़ियों से हुई गलतियों और उनकी कमियों पर भी चर्चा की गई। खिलाड़ियों को इन कमियों में सुधार करने के तरीके बताए गए, ताकि वे आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और अपने खेल को निखार सकें।कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश कटियार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल को बेहतर बनाना है।