
पारदर्शी विकास ब्यूरो | तमकुहीराज, कुशीनगर।
जनपद कुशीनगर में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को थाना तमकुहीराज पुलिस ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 90 पाउच अवैध बन्टी-बबली देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रभु प्रसाद पुत्र बेना प्रसाद, निवासी ग्राम मेहंदिया बुजुर्ग, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर तथा अर्जुन प्रसाद पुत्र सुरेश प्रसाद, निवासी ग्राम रजवटिया, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से बरामद शराब के प्रत्येक पाउच में 200 एमएल मात्रा थी। इस तरह कुल 90 पाउच में 18 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई।बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना तमकुहीराज में मु0अ0सं0 217/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जयनन्द यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल पवन साहनी, थाना तमकुहीराज शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।