news-details

80 कॉलेजों की लापरवाही से 5 हजार छात्रों का रिजल्ट अटका

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने संबद्ध करीब 80 कॉलेजों को नोटिस जारी कर छात्रों के अंक जल्द पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इन कॉलेजों की लापरवाही के कारण पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में देरी हो रही है।विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के कई कॉलेजों ने अब तक प्रैक्टिकल, इंटरनल और स्किल डेवलपमेंट परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। न ही संबंधित अंकों की हार्डकॉपी परीक्षा गोपनीय विभाग को सौंपी गई है।विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित कॉलेजों को पत्र भेजकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो दिन के भीतर हर हाल में छात्रों के अंक पोर्टल पर अपडेट किए जाएं और उसकी हार्डकॉपी भी जमा कराई जाए।विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को प्रस्तावित है। ऐसे में यदि विषम सेमेस्टर के परिणाम समय पर जारी नहीं हुए तो इसका असर सम सेमेस्टर और अंतिम परिणाम पर भी पड़ेगा।प्रशासन का कहना है कि रिजल्ट में देरी होने से मेधावी छात्र-छात्राएं मेडल और अन्य सम्मान की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। इसी वजह से कॉलेजों को चेतावनी देते हुए जल्द अंक अपलोड करने को कहा गया है।