
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव
जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सफीपुर पुलिस ने तीन बार भाजपा सांसद रहे देवी बक्श सिंह की बहू अनिला सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी अदिलुर्रहमान उर्फ रूमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अनिला सिंह की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।जानकारी के अनुसार, रूमी पर पहले से ही फर्जी शपथपत्र लगाने, दलित उत्पीड़न और सरकारी राशन में कालाबाजारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह जिले का एक सक्रिय हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है।आरोप है कि रूमी ने अनिला सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी, जिससे मामला गंभीर हो गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में वह खुद को फर्जी हाईकोर्ट का वकील बताने की कोशिश करता रहा, हालांकि पुलिस उसकी जानकारी की जांच कर रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के कुछ कथित राजनीतिक संपर्कों और भूमाफियाओं से जुड़ाव की भी जांच की जा रही है। उस पर कई बीघे जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप भी लगते रहे हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मामले में सांसद की बहू अनिला सिंह भी मौके पर पहुंचीं।