news-details

4 अक्टूबर को अमेठी मैराथन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिन 4 अक्टूबर को राजर्षि रणांजय जन कल्याण समिति की ओर से अमेठी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस बार उनके जन्मदिन को नारी चेतना दिवस के बजाय खेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। ‘स्वस्थ समाज, सशक्त युवा, समृद्ध अमेठी’ के संदेश के साथ आयोजित मैराथन के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू हो गया है, जो 30 सितंबर तक चलेगा। समिति द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह के जन्मदिन 12 नवंबर पर भी एथलेटिक्स और मैराथन जैसे खेल आयोजन किए जाते हैं। मैराथन के प्रचार पोस्टर में डॉ. संजय सिंह, डॉ. अमीता सिंह और उनकी बेटी के चित्र शामिल हैं।