news-details

34 IAS अफसरों के तबादले

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। इस फेरबदल में 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। अमेठी के डीएम संजय चौहान को कुशीनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी को अमेठी का डीएम नियुक्त किया गया है। कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। अनुनय झा को मुरादाबाद और राहुल पांडेय को हरदोई का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा एटा, पीलीभीत, संतकबीरनगर, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर में भी नए डीएम तैनात किए गए हैं।