news-details

32 वर्ष बाद गांव में शुरू हुआ भव्य श्री विष्णु महायज्ञ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ मुस्करा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव में 32 वर्ष बाद आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 6 जून से 14 जून तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकाली गई लगभग दो किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में 1101 महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। यात्रा गांव के प्रमुख मंदिरों और मार्गों से होते हुए यज्ञशाला पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।यज्ञाचार्य संजय शास्त्री ने श्रद्धालुओं को धर्म, सत्कर्म और भागवत कथा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म ही जीवन को सार्थक बनाते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।आयोजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण और जयघोष से उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजकों के अनुसार महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, कथा एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।