news-details

29 सितंबर से ईवीएम की जांच शुरू

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी की मौजूदगी में वेयरहाउस खोला गया और सुरक्षित रखी गई मशीनों का अवलोकन किया गया।डीएम ने बताया कि जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 29 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इसके लिए बेंगलुरु से छह तकनीकी इंजीनियरों की टीम आएगी। टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों की तकनीकी जांच करेगी।वेयरहाउस में कुल 2343 ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सुरक्षित रखी गई हैं। डीएम ने बताया कि पूरी जांच निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी। एफएलसी की सभी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संचालित की जाएंगी।निरीक्षण के दौरान एडीएम ज्योति सिंह, अमृता सिंह, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।