
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शिवरतनगंज पुलिस ने रविवार तड़के करीब चार बजे पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सूरज यादव (22) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह हत्या और लूट समेत चार मामलों में वांछित था। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सूरज पर अमेठी और बाराबंकी में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुंवर सिंह, कांस्टेबल अजीत यादव, विशेष यादव और अनुराग यादव शामिल रहे।