news-details

220 वाहनों के चालान, 4.45 लाख जुर्माना!

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। यातायात जागरूकता माह के तीसरे दिन यातायात पुलिस ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एसपी सरवणन टी. के निर्देशन में यातायात प्रभारी शोभनाथ राम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, संकेतों और नाबालिगों के वाहन चलाने से होने वाले खतरों की जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 220 वाहनों का चालान किया। इन पर कुल 4 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों को वाहन न देने की अपील की।