news-details

16 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत का खुलासा नहीं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/संग्रामपुर। गूंजीपुर गांव निवासी 16 वर्षीय सतीश कुमार वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार, बद्री प्रसाद वर्मा का पुत्र सतीश 19 अक्टूबर को सुबह करीब सात बजे विकास वर्मा के साथ कालिकन में रामलाल वर्मा की चाट की दुकान पर काम करने गया था। शाम को दोनों घर लौटे, लेकिन सतीश अपने घर नहीं पहुंचा। अगले दिन गांव से कुछ दूरी पर धान के खेत में उसका शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने 22 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज की।शनिवार को वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई की मांग की। उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।इस दौरान संतोष दुबे, भीमराव बौद्ध, दिनेश मिश्र और शिव प्राण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।