
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। इसके लिए https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर परिवार का विवरण दर्ज करना होगा।सीडीओ ने बताया कि ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद मिलने वाली स्वगणना आईडी सुरक्षित रखनी होगी। 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। इस दौरान नागरिकों को प्रगणक के मांगने पर स्वगणना आईडी उपलब्ध करानी होगी।जनगणना के दौरान निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से जानकारियां जुटाई जाएंगी। सीडीओ ने नागरिकों से सही और पूरी जानकारी दर्ज करने तथा गणना कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।प्रेस वार्ता में मास्टर ट्रेनर दिवाकर मिश्रा ने ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण और स्वगणना आईडी प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, जिला सूचना अधिकारी शिवदर्शन यादव सहित मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।