
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। धम्मौर बाईपास स्थित शगुन वर्कशॉप के पीछे रुद्र नगर कॉलोनी की करीब 150 मीटर सड़क बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को पैदल आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के लिए विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख और एमएलसी सहित जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लोगों का कहना है कि सड़क की लंबाई महज डेढ़ सौ मीटर है, फिर भी वर्षों से समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण कराकर राहत दिलाने की मांग की है।