
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी में किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन दिलाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1226 हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित की जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि योजना के तहत ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर और रेनगन जैसी आधुनिक सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा।योजना के अंतर्गत ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर पर लघु और सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत तथा सामान्य किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। वहीं पोर्टेबल और रेनगन स्प्रिंकलर पर लघु एवं सीमांत किसानों को 75 प्रतिशत और सामान्य किसानों को 65 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। विभाग ने किसानों से योजना का लाभ उठाकर जल संरक्षण के साथ खेती को अधिक लाभकारी बनाने की अपील की है।